Lakhimpur Khiri News: पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: पड़रिया तुला। थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम राधनपुरवा में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भीरा थाना क्षेत्र ग्राम राधनपुरवा, पंचायत दरियाबाद निवासी पिंटू पुत्र रावेंद्र कुमार ने सोमवार को थानाध्यक्ष भीरा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने घर में सो रहा था। उसकी माता छाया देवी खेतों पर जानवरों के लिए घास लेने गई थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि आरोपियों की पहले से पीड़ित से रंजिश चली आ रही है। पीड़ित का आरोप है कि सभी ने उसे जान से मारने की नीयत से उठाकर अपने घर ले गए। वहां लाठी-डंडों और तलवार से सिर पर हमला कर दिया, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.