Lakhimpur Khiri News: पुरानी रंजिश में महिला को लाठी डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के वजीरनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम वजीरनगर निवासी गीता देवी पत्नी स्वर्गीय अर्जुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर की शाम करीब पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर शत्रोहन पुत्र लक्ष्मण उसकी पत्नी गायत्री और बहू ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसे चोटें आईं। पीड़िता के मुताबिक घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी वहां से चले गए। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.