लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोकुल में पुरानी रंजिश को लेकर महिला और उसके नाती से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी सुरेंदरी पत्नी प्रेम सागर ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी श्याम मोहन पुत्र दयाशंकर, लज्जा पत्नी चंद्रिका, सुमन पत्नी रमेश और श्याम मोहन की पत्नी समेत अन्य लोग एक राय होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के अनुसार शोर सुनकर उसकी पुत्री कांति देवी और 13 वर्षीय नाती अर्पित बीच बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान हमला...