Lakhimpur Khiri News: पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्षों के तीन लोग गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के कुम्हारनटोला मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ रहे दो पक्षों के तीन लोगों को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दीपा पत्नी सुनील कुमार की 1090 पर दी गई सूचना पर मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान प्रथम पक्ष के कृष्ण कुमार द्विवेदी (50) और दूसरे पक्ष के दीपक मिश्रा (40) व शालू मिश्रा (30) निवासी कुम्हारनटोला आपस में विवाद करते मिले। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे और उग्र हो गए। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर चालान भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.