Lakhimpur Khiri News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट, नाती का सिर फोड़ा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर महिला से गाली गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बीच बचाव करने पहुंची महिला की पुत्री और 13 वर्षीय नाती पर भी हमला करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रामपुर गोकुल निवासी सुरेंदरी पत्नी प्रेम सागर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार शाम मोहल्ले के कुछ दबंग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली गलौज करते हुए लात घूसों लाठी डंडों और धारदार हथियार से उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर उसकी पुत्री कान्ति देवी और 13 वर्षीय नाती अर्पित बीच बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने अर्पित के सिर पर लाठी से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। पीड़िता के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.