Lakhimpur Khiri News: पुरानी पेंशन समेत 25 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा ने 25 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह और महामंत्री राम सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस अनिल कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमावली में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धाराओं के प्रावधान शामिल करने, अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ देने और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने की मांग की गई। आगामी प्रधानाचार्य भर्ती में आरक्षण लागू करने तथा प्रधानाचार्य पद के लिए बीपीएड को बीएड के समकक्ष मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.