लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: फोटो::11-विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा रैली निकाल कर ज्ञापन दिया। लखीमपुर, संवाददाता।पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली। दोपहर में विकास भवन से शुरू होकर रैली प्रमुख मार्गों से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट गेट पर लेटकर सफाई कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, जिला मंत्री सोमेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में सफाई कर्मी शामिल हुए। जिला मंत्री सोमेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा गया। उन्होंने कहा पुरानी पेंशन बहाल की जाए। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन की मांग को निकाली तिरंग...