लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की हलचल देखी गई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 20,160 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 14,463 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5,697 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति लगभग 71.74 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी जब एक साथ निकले तो शहर में हर तरफ जाम के हालात बन गए। पीईटी के तीसरे दिन आज रविवार सुबह जिले के 25 केंद्रों पर सघन सुरक्षा में इम्तिहान शुरू हुआ। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड व वैध पहचान पत्र की बारीकी से पड़ताल के बाद ही भीतर जाने की अनुमति दी गई। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सेक्टर व स्टे...