Lakhimpur Khiri News: पिरई नदी से डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। दोस्तों संग नहाते समय पिरई नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन करीब 27 घंटे बाद बरामद हो सका। करीब 6 घंटे एनडीआरएफ के सघन सर्च अभियान के बाद गोताखोरों की टीम को कामयाबी मिली है। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना मितौली क्षेत्र के ओदारा गांव निवासी सुशील शर्मा का 17 वर्षीय बेटा सचिन शर्मा शुक्रवार दोपहर दोस्तों के साथ गांव के पास पिरई नदी में नहाने गया था। ओदारा आलपुर मार्ग पर बने रपटा पुल के ऊपर नहाते समय वह नदी में डूब गया था। साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में उसकी तलाश शुरू की थी। लेकिन देर शाम तक कोई कामयाबी न मिलने पर एनडीआरएफ को बुलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.