लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़। पिता संग बाइक से वापस घर जा रही छात्रा पर गांव के ही दबंगों ने गाली गलौज के बाद लाठी डंडों से धावा बोल दिया। इसमें छात्रा और पिता को चोटें आई हैं। पीड़ित छात्रा ने चौकी पुलिस को तहरीर दी। चौकी पर कार्यवाई न होने से शनिवार को फूलबेहड़ थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी बीए द्वतीय वर्ष की छात्रा है। साथ ही सिलाई की कोचिंग लेती है। आरोप है कि 16 सितम्बर की शाम को कोचिंग खत्म होने के बाद अपने पिता के साथ वापस घर जा रही थी, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ता रोक कर गाली देने लगे।विरोध करने पर सभी ने बाइक से उतार कर लाठी डंडे लेकर घेर लिया और पिता-पुत्री पर हमलावर हो गये। लाठी लग...