लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: कस्ता। कन्नौज मेहंदीघाट से गंगाजल लेकर आ रहा 6 वर्षीय मासूम हरदोई जिले में ट्रैक्टर से गिर गया। वह पीछे जुड़ी ट्राली की चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। अपने पिता के साथ कांवड़ लेने गए मासूम का हरदोई से घर पहुंचे शव को देखकर कोहराम मच गया। मितौली थाना क्षेत्र के गांव डहर के रामलखन अपने 6 वर्षीय बेटे अनिकेत उर्फ हैप्पी को साथ लेकर कांवड़ भरने कन्नौज के मेहंदीघाट गए थे। डहर गांव के मजरा रामखेड़ा निवासी अवधेश के ट्रैक्टर में दो ट्रालियां जोड़कर डहर व रामखेड़ा गांवों से 45 लोग कांवड़ भरने गए थे। कावंड़ियों की टोली में रामलखन अपने बेटे अनिकेत के साथ शामिल था। यह भी पढ़ें- Rampur News: कांवड़िए की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर मौत बताते हैं कांवड़ भरकर सभी कांवड़िए शनिवार को छोटी काशी गोला के लिए न...