लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के जहाननगर गांव में छह माह पहले लापता हुए किसान कालीचरण यादव का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका था कि गुरुवार शाम उनके बड़े पुत्र आकाश यादव भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। लगातार दो सदस्यों के रहस्यमय ढंग से गायब होने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। 12 फरवरी की रात किसान कालीचरण यादव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला था। घटना के दौरान उनकी चप्पलें गांव के बाहर धर्मसिंह के झाले के पास खेत से बरामद हुई थीं। यह भी पढ़ें- Katihar News: 15 दिन से लापता 13 वर्षीय बालक का कमला धार मखाना खेत से शव बरामद, गांव में मची सनसनी इसके बाद पत्नी सरला ने धर्मसिंह, उसकी पत्नी लखविंदर कौर तथा ...