Lakhimpur Khiri News: पिकअप ने मारी बाइक सवार को टक्कर
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 19 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़। बाइक से लखीमपुर जा रहे युवक की बाइक में पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर। जिससे बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके से चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।कस्बा फूलबेहड निवासी सुरेन्द्र शर्मा किसी काम से शुक्रवार को बाइक से लखीमपुर जा रहा था। तभी सैदापुर के पास पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक उछलकर दूर जा गिरा। आसपास के लोग मौके पर पंहुच गये। लोगों ने परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से सुरेंद्र को सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पिकअप चालक मौका पाकर पिकअप लेकर मौके से भाग निकला।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.