Lakhimpur Khiri News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। ढखेरवा निघासन हाईवे पर पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता और उसका मासूम बच्चा घायल हो गया। घायलों को इलाजे के लिए अस्पताल भेजा गया है। सिंगाही थाना के लालापुर गांव निवासी कमलेश अपने चार वर्षीय बेटे के साथ ढखेरवा से घर जा रहा था। लखाही ढखेरवा के बीच अज्ञात पिकअप ने कमलेश की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कमलेश और उसका बच्चा सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप घायल हो गया। हादसे में जहां कमलेश को गंभीर चोटें आई हैं तो वहीं मासूम बच्चे को भी कई जगह चोटें आईं। मौके पर पहुंचे ढखेरवा चौकी के पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी रमियाबेहड़ पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.