Lakhimpur Khiri News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति जख्मी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। ढखेरवा रोड पर जिओ फ्यूल्स पंप के पास शुक्रवार दिन में तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे कोतवाली के लुधौरी गांव के बाइक सवार पैंतीस वर्षीय संतोष का एक पैर टूट गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के वक्त बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी पूजा को भी चोटें आईं। राहगीरों ने घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.