लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। कस्बा में बने 132 के वी के पावर हाउस पर लगातार तीन बार आकाशीय बिजली गिरने से कर्मचारी बाल-बाल बचे। बड़ी लाइन ट्रिप हो जाने से बिजली को लेकर हाहाकार मच गया है। रविवार की रात से तेज बारिश होने के बीच आकाशीय बिजली पावर हाउस के ट्रांसमीटर पर गिर गई। बिजली गिरने से नगर में लगे ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। ऐसे में कस्बा से लेकर गांवों में बिजली गुल हो गई है। क्षतिग्रस्त लाइन होने के चलते गांवों में रात से विद्युत सप्लाई ठप्प पड़ी है। वही लगे इनवर्टर भी दगा दे रहे हैं। ऐसे में प्रकाश और इंटरनेट की व्यवस्था प्रभावित हुई है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 36 घंटों से अंधेरे में हैं सैकड़ों गांव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...