लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। मंगलवार को नगर पालिका परिषद की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान नगर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान विशेष रूप से नगर में स्थित सड़को की मरम्मत के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कराए जाने वाले निर्माण कार्यों-जैसे सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, नालियों की व्यवस्था आदि के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के उपरांत उन्हें भी अनुमोदित किया गया, जिससे नगर के सभी वार्डों में संतुलित एवं समग्र विकास सु...