Lakhimpur Khiri News: पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने को शुरू हुई डी-फ्रीजर सेवा
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 18 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली, संवाददाता। कस्बा मितौली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में बहुजनों की बुलंद आवाज सेवा समिति की ओर से मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। समिति ने डी-फ्रीजर सेवा शुरू की है। समिति ने यह सेवा समाज से करीब 80 हजार रुपए सहयोग लेकर की है। अंतिम संस्कार तक पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक व सुरक्षित रखने के लिए शुरू की गई इस सेवा की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभी तक मितौली में पार्थिव शरीर रखने के लिए डी फ्रीजर सेवा नहीं थी। जरूरत पड़ने पर लोग शहरों से भी फ्रीजर मंगवाते थे। कभी कभी जरूरत पर डी फ्रीजर न मिलने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.