लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब तहसील गेट के पास स्थित मोबाइल टावर पर एक युवक अपनी मांगों को लेकर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। करीब कई घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने पर युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। धौरहरा कस्बे के फतेहपुर निवासी 28 वर्षीय शाबान पुत्र चुन्ना बुधवार दोपहर तहसील गेट के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक का पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर वह अपनी मांगों को लेकर टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार करने लगा। युवक को टावर पर चढ़ा देख...