Lakhimpur Khiri News: पानी में डूबने से हुई युवती की मौत, प्रेमी पर केस
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा,संवाददाता।
युवती का शव बरामद धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में सरसवां पुल के नीचे से बरामद हुए युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार युवती की मौत पानी में डूबने से हुई है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने नाले में कूद कर आत्महत्या की है। उधर मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के प्रति उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
परिवार का आरोप धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती सोमवार देर रात घर से कहीं चली गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे उसका शव सरसवां नाले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.