Lakhimpur Khiri News: पानी में खड़े होकर बच्चों ने डीएम अंकल से लगाई गुहार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: ईसानगर ब्लॉक के भैंसाहिया मजरा परसिया में स्कूल जाने वाले रास्ते पर जलभराव है। जलभराव से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने सांसद आनन्द भदौरिया को पत्र लिखा था। जहां से कोई जवाब नहीं मिला तो स्कूल बच्चों ने पानी भरे रास्ते से निकलते हुए डीएम से निराकरण की गुहार लगाई। मंगलवार को भैंसाहिया गांव के प्राइमरी स्कूल के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। नौनिहाल बरसाती पानी से निकलकर स्कूल जाते समय डीएम से गुहार लगा रहे हैं। वीडियो में बच्चे डीएम से कहते दिख रहे हैं स्कूल जाने वाले रास्ते पर पिछले 2 सालों से जलभराव की स्थिति है। इस बाबत ग्रामीणों से बात की तो पता चला कि गांव के लोग धौरहरा के सांसद आंनद भदौरिया को पत्र लिखकर जलभराव की समस्या से निदान दिलाने की मांग कर चुके हैं। पर उधर से कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.