Lakhimpur Khiri News: पानी के विवाद में महिला समेत तीन लोगों से मारपीट, युवती घायल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में पानी के विवाद को लेकर एक महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रूबी तिवारी ने दो युवकों पर घर में घुसकर गाली गलौज करने मारपीट करने और उसके साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में भुसौरिया बाईपास निवासी रूबी तिवारी ने बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पानी के विवाद पर दो लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने उसकी मां राजकुमारी और भाई अंकित तिवारी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंची रूबी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसे लात घूंसों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.