Lakhimpur Khiri News: पानी की टंकी बनी शोपीस, दूषित पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। सरकार जहां जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं पलिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलिनिया के मजरा इटैया में ग्रामीण आज भी साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव में करीब दो वर्ष पूर्व घर-घर नल कनेक्शन तो कर दिए गए, लेकिन आज तक इन नलों में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते ग्रामीणों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पानी के लिए दूसरी पंचायत मलिनिया तक जाना पड़ता है। गांव में लगे सामान्य नलों से आने वाला पानी इतना दूषित है कि उससे बर्तन तक पीले पड़ जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दूषित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.