लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। पसगवां पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्लास्टर उर्फ बालिस्टर निवासी गौहनिया सुकई को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय टीम के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर नौगवां मोड़ के पास आरोपी को पकड़ा। तलाशी में उसके झोले से एक पिपिया में पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: 15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा यह भी पढ़ें- Roorki News: अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...