Lakhimpur Khiri News: पांच दिन से लापता युवक का हरदुआ नाले में मिला शव
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। धौरहरा कोतवाली के मोहल्ला आचार्य टोला निवासी पांच दिन से लापता 48 वर्षीय सहीम पुत्र सगीर का शव रविवार सुबह करीब दस बजे हरदुआ नाले में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, मृतक की पत्नी ने पैसे के लेनदेन को लेकर धौरहरा निवासी दो लोगों पर पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मोहल्ला आचार्य टोला निवासी सहीम बीती छह अक्टूबर की अल सुबह परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: लापता युवक का हरदुआ नाला में मिला शव काफी तलाश करने के बावजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.