लखीमपुरखीरी, जुलाई 20 -- Lakhimpur Khiri News: थाना फरधान पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में हुई पांच बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के दस लाख के जेवरात, नगदी, एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई हैं। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि रविवार को थाना फरधान पुलिस ने उदयपुर सिकटिहा तिराहे के पास चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाहरूख उर्फ छोटू निवासी रंगीलानगर, मंगालाल निवासी उदयपुर सिकटिहा, राजेश कुमार निवासी गिनौना तथा रामचरन निवासी रंगीलानगर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Dumka News: चार माह पूर्व घर में हुए डकैती मामले का पु...