Lakhimpur Khiri News: पांचाल घाट पर जल भरने को निकला दल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। पसगवां ब्लाक क्षेत्र के गांव भोगीपुर मनी से कावड़ियों का एक दल फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जल भरने के लिए रवाना हुआ । गांव के शिव मंदिर पर समिति पदाधिकारियों ने पूजन-अर्चन कर भोलेनाथ की आरती उतारी। वहीं ग्रामीणों ने शिव भक्त कावड़ियों का तिलक कर उन्हें रवाना किया। इस बार नौवीं कावड़ यात्रा के लिए धार्मिक यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहित दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारियों सहित करीब 45 शिव भक्तों का जत्था कावड़ भरने के लिए रवाना हुआ। समिति के सदस्यों ने बताया यात्रा के दूसरे दिन पांचाल घाट में स्नानकर जल भरकर गोला के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- मुख्य मार्गो पर निकली कांवड़ यात्रा भोगीपुर मनी गांव के कावरियों का दल गुरुवार को गोला पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.