Lakhimpur Khiri News: पांचवें दिन भी किसान धरने पर, किसान यूनियन का समर्थन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 8 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। सुहेली व नकउहा नालों की डिसिल्टिंग और बाढ़ से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर बंसीनगर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसान मौजूद रहे। पलिया क्षेत्र में सुहेली नदी की बाढ़ और जलभराव से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। किसानों का आरोप है कि नालों की समय से सफाई न होने के कारण जलनिकासी बाधित हुई, जिससे खेतों में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ। किसानों की प्रमुख मांग नालों की सफाई के साथ प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की है। आंदोलन को गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का समर्थन भी मिल गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: वन मंत्री से मिलकर उठाई क्षेत्रीय समस्याएं जिला अध्यक्ष सरदार बलकार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.