लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। रोडवेज बसों के संचालन मार्ग को लेकर व्यापारियों के विरोध के बाद रोडवेज प्रशासन ने नया रूट प्लान तैयार कर लिया है। नए रूट के तहत अब मोहम्मदी और सिकंदराबाद जाने वाली रोडवेज बसें बस अड्डे से मुक्तिधाम मार्ग होते हुए विकास चौराहा और पुराने बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगी। लेकिन पहले ही दिन यह प्लान धड़ाम हो गया। बसें चौराहें से होकर गुजरीं। वहीं लखीमपुर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन सिनेमा चौराहे से नानक चौकी होते हुए किया जाएगा। नए रूट प्लान के अनुसार अब कोई भी रोडवेज बस सिनेमा चौराहे से सदर चौराहा होते हुए मोहम्मदी रोड और पुराने बाईपास की ओर नहीं जाएगी। रोडवेज प्रशासन के इस फैसले से जहां एक ओर व्यापारियों के विरोध के बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया है वहीं दूसरी ओर शहर...