Lakhimpur Khiri News: पसगवां में बंद मकान से एक लाख का सामान चोरी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कस्बे में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब एक लाख रुपये का घरेलू सामान चोरी कर लिया। चोर मुख्य खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे और बिजली के तार, पीतल-तांबे के बर्तन, कपड़े, मोबाइल समेत अन्य सामान समेट ले गए। पसगवां निवासी विपिन पांडेय पुत्र विकास चंद्र पांडेय परिवार के साथ गुरुग्राम में रहकर नौकरी करते हैं। उनका मकान लंबे समय से बंद था। घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुआ मोबाइल उनकी मां का था, जो गुरुग्राम जाते समय घर पर छूट गया था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.