लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: नौगवां। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर नौगवां पेट्रोल पंप के पास अचानक सड़क पर आए आवारा पशु से बाइक टकराने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार पलिया थाना क्षेत्र के सैयदपुरवा निवासी यशपाल पुत्र दिनेश कुमार पाल सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदारी में किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह नौगवां पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर आए आवारा पशु से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद यशपाल बाइक समेत सड़क पर फिसल गए, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।हादसे यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: छुट्टा पशुओं से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल की सूचना मिलते ही मझगई पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की...