Lakhimpur Khiri News: पशुशाला से चार मवेशी चोरी, 70 हजार का नुकसान
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकवा में रविवार की रात चोरों ने एक पशुशाला को निशाना बनाकर चार मवेशी चोरी कर लिए। घटना से पशुपालकों में चिंता है। ग्राम ढकवा निवासी हरिश्चंद्र पुत्र रामसर के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे उनकी पशुशाला से चोर तीन पड़वे और एक भैंस चुरा ले गए। चोरी हुए मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने गोला कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पशु चोरी होने से हरिश्चंद्र को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित को चोरी गए मवेशियों की बरामदगी की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.