Lakhimpur Khiri News: पशुशालाओं से दो भैंस और पड़िया चोरी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोर रात के अंधेरे में पशुशालाओं से दो भैंस और एक पड़िया चोरी कर ले गए। सुबह पशुपालकों को जानकारी हुई तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की लेकिन पशुओं का कोई पता नहीं चल सका। खरगापुर निवासी पशुपालक राजेश कुमार ने बताया कि रात में चोर उनकी पशुशाला से एक भैंस और एक पड़िया चोरी कर ले गए। वहीं देवीपुर निवासी आशीष कुमार की पशुशाला से भी चोर एक भैंस ले गए। सुबह पशुशाला में पशु नहीं मिले तो दोनों पशुपालकों ने ग्रामीणों के साथ आसपास के रास्तों और खेतों में उनकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के मुताबिक खरगापुर गांव में पिछले वर्ष भी दो भैंस चोरी हो चुकी हैं। लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में दहशत है। ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.