लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: सावन के पावन महीने में पलिया नगर पूरी तरह से शिवभक्ति के रंग में डूब गया। बुधवार को नगर में उस समय एक अद्भुत और भक्तिमय नजारा देखने को मिला, जब हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने के लिए डाक कांवड़ यात्रियों के एक विशाल जत्थे को हजारों लोगों की मौजूदगी में विदा किया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: एकल अभियान की कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाबकांवड़ यात्रियों का उत्साह कांवड़ियों की रवानगी के दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। डाक कांवड़ यात्रा को रवाना करने के लिए पलिया नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उतर आए। शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए भाजपा नेता रवि गुप्ता, पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के प्रतिनिधि दीपक तलवा...