लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व पलिया में बुधवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पलिया रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के दौरान 65 फिट के दहन का भव्य कार्यक्रम होगा। रावण के पुतले के दहन के साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष गूंजेगा। कार्यक्रम में निवर्तमान सांसद एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रामलीला कमेटी के मंत्री राजेश भारती ने बताया कि इस बार जनपद का सबसे बड़ा रावण 65 फीट का पलिया में बुधवार को शाम 5:30 बजे जलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Shamli News: जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, विशालकाय रावण के पुतले का हुआ दहन रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या...