लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में अवैध और अनियमित वाहन संचालन को लेकर पलिया बस यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम ने पुलिस, परिवहन विभाग व नगर पालिका के साथ बैठक कर यूनियन के द्वारा दी गई शिकायतों को सुनकर निस्तारण के निर्देश हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बिना वैध परमिट चलने वाले वाहनों, परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले व्यावसायिक वाहनों व नगर पालिका के रूट से बाहर ई-रिक्शा संचालन पर चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख़्ती से कार्रवाई करने को कहा गया है। बुधवार को पलिया तहसील सभागार में एसडीएम पुष्पक, सीओ शिवम कुमार, पीटीओ कौशलेन्द्र सिंह व पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने पलिया बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन की ओर से क्षेत्र में ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक ऑटो, टेंपो औ...