लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगर के पलिया मोंटेसरी स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक रोमी साहनी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एके अवस्थी ने बच्चों को वर्तमान समय के परिदृश्य में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और नकद पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. गौतम पाल, डॉ. शिवम गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने भी बच्चों की प्रतिभा की सर...