Lakhimpur Khiri News: पलिया खुर्द में गरजा बुलडोजर, कई परिवारों पर टूटी मुसीबत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया खुर्द में बुधवार को प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई से कई गरीब परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने मकानों को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवार अपने सामान और परिवार के सदस्यों को लेकर परेशान नजर आए। बताया गया कि प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान रामपाल मौर्या और राजाराम प्रजापति के मकान ध्वस्त किए जा चुके हैं, जबकि ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र विन्द्रा, छोटेलाल और वेदराम के मकानों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि उन्हें मकान खाली करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बीच रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई। पीड़ितों का कहना है कि वह करीब 25 वर्षों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.