लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- Lakhimpur Khiri News: फोटो-09-भाकपा माले ने ज्ञापन के माध्यम से रखी बड़ी मांगें। पलियाकलां।भाकपा माले ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में स्थानीय विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर 6 अन्य महत्वपूर्ण मांगें की गई हैं। पार्टी ने इन मांगों को लेकर प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी है। ज्ञापन के माध्यम से स्कूलों को बंद करने और उनका विलय करने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने, साथ ही स्नातक स्तर तक सभी के लिए मुफ्त शिक्षा की गारंटी दी जाए। सभी बंद पीएचसी और सीएचसी सहित अन्य अस्पतालों को तुरंत चालू किया जाए। इन केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, जरूरी जांच उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर मुफ्त इलाज किया जाए। मैलानी से भीरा और पलिया होते हुए नानपारा तक ब्रॉडगेज रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तत्काल कराया जाए। ...