Lakhimpur Khiri News: पलिया के गोविंद नगर में 25 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: नेपाल बार्डर के करीब स्थित गांवों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पलिया के गोविन्दनगर गांव में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल स्वीकृत हुआ है। यह स्कूल बनने के बाद आसपास के गांवों के छात्र-छात्राएं इंटर तक की पढ़ाई गांव में ही कर सकेंगे। यह स्कूल करीब 25 करोड़ रुपए से बनाया जाएगा। स्कूल निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृत लागत का करीब 50 प्रतिशत धनराशि कार्यदायी संस्था को आवंटित कर दी गई है। विभाग के अधिकारी बताते हैं कि स्कूल निर्माण शुरू हो गया है। खीरी जिले के पैला गांव में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल निर्माणाधीन है वहीं अब पलिया के गोविन्द नगर में मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल स्वीकृत हुआ है। गोविन्दनगर गांव में मॉडल स्कूल बन जाने से आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को इंटर तक की पढ़ाई के लिए दूर दराज नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.