Lakhimpur Khiri News: पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के उद्देश्य से रोटरेक्ट क्लब गोला यूथ द्वारा राजकीय हाईस्कूल अहमदनगर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों सदस्यों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष ठाकुर गौरीश सिंह, क्लब सचिव अभिषेक वर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के शिक्षक एवं क्लब सचिव अभिषेक वर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीरेश चंद्र बाजपेई ने की। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सेंट आरवी कॉन्वेंट में पौधा रोपण कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.