लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, लखीमपुर द्वारा शुक्रवार को पीके इंटर कॉलेज, बेहजम रोड में गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9 एवं 10 से एक-एक छात्र, कक्षा 11 एवं 12 कला एवं विज्ञान वर्ग से दो-दो छात्रों तथा एक ऑलराउंडर छात्र का चयन कर उन्हें पुष्पमाला, प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के शिक्षकों राजनाथ यादव और आशीष वर्मा के साथ प्रधानाचार्य विमल मौर्य को शिक्षा एवं विद्यालय के विकास में उनके सराहनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया। इस अवसर पर परिषद के शाखा अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, कार्यक्रम गतिविधि संयोजक संजय रायजादा, कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, कार्यवाहक सचिव राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, अंशुमान श्रीव...