लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता।युवराज दत्त महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता करना है। प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल के मार्गदर्शन आयोजित इस सप्ताह की संयोजक प्रो. ज्योति पंत हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा और राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी के अधिकारी धर्मा नारायण ने भी सक्रिय सहयोग दिया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत ई-प्रतिज्ञा, सामूहिक प्रतिज्ञा, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ई-प्रतिज्ञा के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ऑनलाइन सत्यनिष्ठा की शपथ ली। महाविद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक प्रतिज्ञा में प्राचार्य, शिक्षकों...