Lakhimpur Khiri News: परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, 7 वाहन सीज
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। परिवहन विभाग ने बुधवार दोपहर मितौली क्षेत्र में अभियान चलाया। दस्तावेजों के अभाव व अन्य कमियों के चलते 7 वाहनों को सीज किया गया है। एआरटीओ शांति भूषण पांडे के अगुवाई में हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखने को मिला। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 4 ऑटो, दो पिकअप और एक वैन को जांच के दौरान पकड़ा। वाहनों के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने व अन्य खामियां पाए जाने पर सभी 7 वाहनों को सीज कर दिया गया। सीज किए गए वाहनों को मितौली थाने में खड़ा कराया गया है। परिवहन विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। विभागीय अधिकारियों ने वाहन चालकों को वाहनों के आवश्यक कागजात दुरुस्त रखने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.