Lakhimpur Khiri News: परमिट नियमों के उल्लंघन पर पीटीओ की कार्रवाई, दो वाहन सीज
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगर के दुधवा रोड पर बुधवार को परिवहन विभाग ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पीटीओ कौशलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान परमिट संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो वाहनों को सीज कर दिया गया। दोनों वाहनों को पलिया कोतवाली में खड़ा कराया गया है। पीटीओ कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप और अर्टिगा कार में परमिट संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों और चालकों में खलबली मच गई। पीटीओ ने स्पष्ट किया कि यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पलिया में अवैध वाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.