लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: शराब के नशे में पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद फावड़े से हमला कर पति की हत्या करने के एक मामले में कोर्ट ने आरोपी पत्नी को दोषी करार दिया है। एडीजे मोहम्मदी दिनेश कुमार गौतम ने दोषी पत्नी को आजीवन कारावास समेत 15000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। एडीजीसी कपिल कटियार ने बताया कि मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम विकासनगर मजरा राजापुर बेनी के रहने वाले रीतराम का 16 नवम्बर 2013 की रात शराब पीने के बाद पत्नी सुनीता और बेटे विवाद हो गया। पत्नी सुनीता और बेटे ने फावड़े और रॉड रीतराम पर हमला कर दिया। हमले में गम्भीर रूप से घायल हुए रीतराम की थोड़ी देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। रीतराम के भांजे सर्वेश ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने सुनीता और बेटे को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आला...