Lakhimpur Khiri News: पति की मौत के बाद बढ़ा उत्पीड़न, घर से निकाला
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र की कुसुमी कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न मारपीट स्त्रीधन हड़पने और घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी संजना ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 25 अप्रैल 2021 को कुसुमी कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने बताया कि 13 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में उसके पति जितेंद्र सिंह की मौत हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और अधिक प्रताड़नापूर्ण हो गया। आरोप है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.