Lakhimpur Khiri News: पढुआ पुलिस ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों को बांटे फल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा से गुजरने वाली कांवड़ियों की टोली पर पढुआ पुलिस ने पुष्पवर्षा की साथ ही फल और मिठाईयां बांटी। कांवड़ियों को लेकर सोमवार को ढखेरवा चौराहा पर काफी गहमा गहमी रही। कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो इसको लेकर पुलिस ने पहले से तैयारी कर रखी थी। वाहनों को निकालने को लेकर भी पुलिस मुस्तैद रही। एसओ मोहित पुण्डीर, ढखेरवा चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने ढखेरवा से गुजरने वाले कांवड़ियों के जत्थों पर पुष्पवर्षा की और फल व मिठाईयां बांटी। सोमवार को गौरिया, बैरिया सहित कई गांवों से डाक कांवड़ निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.