Lakhimpur Khiri News: पढुआ पुलिस ने छह वारंटियों का किया चालान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: पढुआ पुलिस ने अलग अलग मामलों में वांछित छह लोगों का चालान कर न्यायालय भेज दिया। एसओ मोहित पुण्डीर के मुताबिक परमेश्वरी पुरवा निवासी हीरालाल, सहजदिया निवासी पैकरमा, लक्खनपुरवा निवासी तुलसी राम, रामनगर बगहा का मनोज, छेदीपुरवा निवासी मनोज कुमार और दुलही निवासी अजय कुमार को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त महिला अपराध, आबकारी, एनडीपीएस एक्ट जैसे अपराधों में संलिप्त रहे हैं। कार्रवाई के दौरान एसओ मोहित पुण्डीर के अलावा एसआई ब्रह्मानंद यादव, हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र गंगवार, कॉन्स्टेबल सौरभ कुमार, प्रकाश द्विवेदी, अमित सिंह, श्रीकांत यादव, माता प्रसाद और राजमन साहनी मोजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ललिया पुलिस ने तीन वारंटी दबोचे, न्यायालय भेजा
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.