लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। दीपावली के त्योहार पर पटाखा बाजार भी सज कर तैयार है। पिछले साल की तरह इस साल भी पटाखा बाजार शहर के पीके इंटर कॉलेज के मैदान में लगा है। त्योहार के एक दिन पहले ही लोगों में पटाखा खरीदने का उत्साह देखने को मिला। ग्राहकों में इस बार हवाई पटाखों का क्रेज है। वह बढ़ चढ़ कर पटाखे खरीद रहे हैं। उधर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट है। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर फायर विभाग को उचित दिशा निर्देश दिए हैं। बाजार में फायर कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और फायर टेंडर भी खड़े किए गए हैं। दीपावली के त्योहार पर अन्य बाजारों के साथ पटाखा की भी रौनक बढ़ जाती है। त्योहार पर पटाखे का कारोबार भी करोड़ों में होता है। इसको लेकर दुकानदारों में भी उत्साह होता है। वह बड़ी मात्रा में पटाखे का ...